नई दिल्ली, जनवरी 29 -- प्यार का रिश्ता सिर्फ एक-दूसरे के साथ रहने से मजबूत नहीं होता, बल्कि इसे तरोताजा बनाए रखने के लिए समय-समय पर प्यार से सींचना बहुत जरूरी होता है। जैसे किसी पौधे को जिंदा रखने के लिए देखभाल चाहिए, वैसे ही रिश्ते को भी समझ, बात और एहसास की जरूरत होती है। अगर इस रिश्ते में नयापन और ताजगी बनाए रखनी है, तो आपको लगातार कोशिश करते रहनी चाहिए। रोजमर्रा की भागदौड़ में कपल्स साथ तो रहते हैं, लेकिन एक-दूसरे को महसूस करना भूल जाते हैं। ऐसे में कुछ सही और दिल से जुड़े सवाल आपके रिश्ते में नई जान डाल सकते हैं। ये सवाल आपके पार्टनर को यह एहसास दिलाते हैं कि आप उन्हें सच में समझना और महसूस करना चाहते हैं। यही सवाल आपके रिश्ते को और गहरा बना सकते हैं। चलिए जानते हैं आपको अपने पार्टनर से किस तरह के सवाल पूछने चाहिए, जिससे आपके रिश्ते ...