बुलंदशहर, फरवरी 26 -- बुगरासी चौकी क्षेत्र निवासी युवती 10 मार्च को होने वाली शादी से पूर्व अपने रिश्ते के भाई लगने वाले प्रेमी के साथ शादी कर थाने पहुंच गई। दोनों के थाने पहुंचने की सूचना पाकर युवक और युवती के परिजन भी थाने पहुंचे और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों शादी करने और दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने सुरक्षा के बीच उसके घर पहुंचा दिया। युवक युवती एक ही परिवार के बताए गए हैं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती की आने वाली 10 मार्च को शादी होना तय हुआ था और परिवार के लोग शादी की तैयारी कर रहे थे। शादी होने से पूर्व युवती अपने परिवार के ही रिश्ते के भाई लगने वाले प्रेमी को साथ फरार हो गई। बुधवार को युवती प्रेमी के साथ नरसेना थाने पहुंच गई और युवा के साथ कोर्ट मैरिज किए जाने का दावा क...