लखनऊ, जून 10 -- बंथरा के एक गांव में मंगलवार की शाम रिश्ते में भाई ने कक्षा छह की छात्रा दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 11 वर्षीय पीड़िता मंगलवार शाम पांच वर्षीय छोटे भाई के साथ घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता काम पर गए थे। पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है। इस बीच पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का भाई उसके घर आ गया। उसने पीड़िता के छोटे भाई को पैस देकर दुकान से टॉफी खरीदने के लिए भेज दिया। भाई के जाते ही आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जाते वक्त छात्रा को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम छात्रा के माता-पिता जब काम से घर पहुंचे तो छात्रा डरी और सहमी हुई थी। माता-पिता को देखकर छात्रा रोने लगी। मां ने छात्र...