रुद्रपुर, सितम्बर 13 -- खटीमा, संवाददाता। दो नाबालिगों पर सगे रिश्तेदार की बालिका से दुष्कर्म करने का आरोप है। दुष्कर्म चार माह पहले किया गया था। शनिवार को पीड़िता की मां को इसकी जानकारी मिली। उसने मामले की पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों नाबालिगों पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर से सटे एक गांव की महिला ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सबसे छोटी करीब दस वर्षीय पुत्री शनिवार को बिस्तर पर लेटकर गलत हरकत कर रही थी। इस पर उसने अपनी पुत्री को ऐसा करने से मना किया। इस पर पुत्री ने जो बताया, वह सुनकर हैरान रह गई। पुत्री ने बताया कि मई माह में एक शाम को जब वह अपने घर के आगे किसी के साथ खेल रही थी। तभी ताऊ का नाबालिग पुत्र आया और उसे धान लगाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। य...