मुरादाबाद, फरवरी 10 -- मैनाठेर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने अपने भाई के साले पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। थाना मैनाठेर क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बीते दिन एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके भाई की शादी रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र में पांच साल पहले हुई थी। जिसके बाद से भाई के साले का घर पर काफी-आना जाना था। पीड़िता के अनुसार उसी दौरान आरोपी ने अपनी मीठीमीठी बातों से प्रेमजाल में फंसा लिया। एक दिन परिवार के लोगों की गैरमौजूदगी में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उससे प्यार करता है और उसी से निकाह करेगा। इसके बाद निकाह का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उससे संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार उसने आरोपी युवक से शादी के लि...