रिश्तेदार महिला से शादी में बाधा बनी भाभी की हत्या
वाराणसी, अप्रैल 11 -- मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाददाता। लच्छापुर गांव (मिर्जामुराद) में शनिवार सुबह करीब 11 बजे देवर अजीत पटेल ने 32 वर्षीय भाभी पूनम पटेल पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार देवर एक शादीशुदा रिश्तेदार महिला से शादी करना चाहता था, जिसमें उसकी भाभी बाधक बनी थी। इसी बात को लेकर करीब एक साल से विवाद हो रहा था। गांव में तेज बहादुर पटेल अपनी पत्नी, बेटे सुजीत पटेल, बहू पूनम, पोता हर्षवर्धन, दूसरे बेटे अजीत पटेल के साथ रहते हैं। सुजीत पटेल कैंट रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक विभाग में ग्रुप डी में नौकरी करता है। एक रिश्तेदार शादीशुदा महिला यहां अक्सर आती रहती थी। शादीशुदा महिला और अजीत में प्रेम संबंध हो गया। अजीत उसी महिला से शादी की जिद पर अड़ गया था। इसे लेकर सुजीत के साथ ही पूनम विरोध करती थी। विरोध के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.