संभल, फरवरी 25 -- कस्बा बबराला में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक की मां को रिश्तेदार बनकर फोन कर दो हजार रुपये ठग लिए गए। कस्बा बबराला निवासी राधेश्याम अलीगढ़ में रहकर बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। उसकी मां शीला देवी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को रिश्तेदार बताते हुए कहा कि वह उनके खाते में 20 हजार रुपये भेज रहा है, लेकिन उसे तत्काल दो हजार रुपये की जरूरत है, जो पहले उसके खाते में डलवा दिए जाएं। ठग ने रिश्तेदारी की पहचान भी बताई, जिससे महिला झांसे में आ गईं। उन्होंने अपने बेटे से कहकर दो हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर करा दिए। पैसे मिलते ही आरोपी ने फोन स्विच ऑफ कर लिया। ठगी का अहसास होने पर छात्र ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प...