मऊ, मार्च 20 -- मऊ, संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र निवासी खुर्शीद अहमद ने बताया कि रिश्तेदार बनकर एक साइबर ठग ने उनके खाते से 15 हजार रुपये ठगी कर लिया। पीड़ित के आवेदन के बाद साइबर टीम ने गहनता के साथ मामले की जांच किया। टीम के सदस्यों ने सर्विलांस की मदद से पीड़ित खुर्शीद अहमद के खाते में 15,000 रूपये की सम्पूर्ण धनराशि वापस कराया। इस दौरान साइबर टीम के सदस्यों ने सावधानी बरतने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...