गोरखपुर, अप्रैल 14 -- गोला, हिन्दुस्तान संवाद। गोला बाजार क्षेत्र के बिसरा वार्ड की एक महिला ने रिश्तेदारों पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदरहा गांव की एक रिश्तेदार लड़की और अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़ित मां के मुताबिक, उसकी बेटी की पहले शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। पति द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद वह मायके में रह रही थी। आरोप है कि करीब दो माह पहले रिश्तेदार लड़की कुछ युवकों के साथ मिलकर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई और मंदिर में राजस्थान के एक व्यक्ति से उसकी शादी करा दी। यह भी पढ़ें- किशोरी को 1.20 लाख में बेचा, दो महिलाएं गिरफ्तार मां का कहना है कि इसके बाद आरोपी व्यक्ति उसकी बेटी को राजस्थान ले ग...