देहरादून, सितम्बर 4 -- विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से रिश्तेदार ने 15 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ गुरुवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि भद्रकाली फेस-दो तुनवाला निवासी अरविंद सिंह राणा ने तहरीर दी। बताया कि उनका छोटा भाई विवेक राणा 2023 में दुबई से लौटा था। इस दौरान उनके दूर के रिश्ते के मामा उपेंद्र सिंह कंडारी निवासी रोहिणी, दिल्ली ने विवेक से संपर्क किया। उपेंद्र ने न्यूजीलैंड के एक होटल में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने इस पूरी प्रक्रिया के लिए 15 लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपी ने वीजा, टिकट और एंबेसी वेरिफिकेशन के नाम पर दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 15 लाख रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लि...