बहराइच, जून 13 -- जरवलरोड,संवाददाता। जिले के जरवलरोड थाने के लखनऊ गोरखपुर रेलवे प्रखंड के जरवलरोड रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म दो पर शुक्रवार देर रात हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे मे ले लिया है। शव की पहचान होने पर शनिवार को दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जरवलरोड थाने के जरवल कस्बे के मीरगंज निवासी आमान (22) पुत्र मजहर हुसैन शुक्रवार रात किसी मेहमान के आने पर उन्हे लाने रेलवे स्टेशन आया था। रेलवे ट्रेक पार करते समय अचानक वह किसी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी कटकर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- युवक की ट्रेन से कटकर मौत सूचना पर पहुंची पुलिस व जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटवाया। शव की पहचान होने पर इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी गई। शव को कब्जे में लेकर...