रिश्तेदार के यहां जा रहे मां - बेटे बाइक से गिरकर जख्मी
गोपालगंज, मई 25 -- गोपालगंज।थावे-बंजारी बाइपास पर सोमवार को बाइक से गिरकर मां व उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी मां-बेटे को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के फुलवरिया थाने के श्यामपुर गांव के अरुण शर्मा की पत्नी सपना शर्मा अपने तीन वर्षीय बेटे मोहित कुमार के साथ एक बाइक पर सवार होकर सोमवार को बरौली में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी। वे जैसे ही थावे-बंजारी बाईपास पर पहुंची कि सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में उनकी बाइक असंतुलित हो गई। जिससे बाइक पर सवार सपना शर्मा व उसका तीन वर्षीय बेटा मोहित कुमार सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद कुछ लोगों की भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.