लखनऊ, दिसम्बर 31 -- मऊ कस्बा चिकमंडी से लापता मो. अलमास सिद्दीकी उर्फ राजू (21) की हत्याकांड का राजफाश कर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अलमास के मोहल्ले के ही रहने वाले हैं। वह अलमाज के रिश्तेदार की बेटी के साथ आए दिन छेड़छाड़ करते थे। छेड़छाड़ का अलमास ने विरोध किया तो कुछ दिन पूर्व तीनों ने उससे मारपीट की थी। इसी रंजिश के चलते सोमवार को आरोपियों ने अलमास को शराब पिलाने के बहाने फोन कर बुलाया और नहर किनारे ले जाकर डंडे से हमला कर मार डाला। फिर शव खींचकर गड्ढे में फेंक दिया था। पुलिस सीसी फुटेज और कॉल डिटेल्स से हत्यारोपियों तक पहुंची। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक, गिरफ्तार हत्यारोपियों में मऊ कस्बा निवासी रमजान, अरमान और सूरज है। तीनों से बताया कि वह अलमाज के दोस्त थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.