नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक महिला और उसके दो बेटों द्वारा सामूहिक आत्महत्या किए जाने से पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल है। पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार करीब 15 साल से रिश्तेदारों और समाज से पूरी तरह कटा हुआ, अलग-थलग जीवन जी रहा था। महिला का न मायके से संपर्क था और न ही ससुराल पक्ष से। पुलिस के मुताबिक, मृतका अनुराधा कपूर के पति संजीव कपूर की कोरोना काल में बीमारी और आर्थिक नुकसान के चलते मौत हो गई थी। संजीव डायबिटीज के मरीज थे और प्रॉपर्टी डीलर से जुड़े थे। उनके निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। जमा पूंजी खत्म होने के बाद मां और बेटों ने कर्ज लिया, लेकिन आय का कोई स्थायी साधन नहीं बन सका। सूत्रों के अनुसार, परिवार 2023 में ...