आगरा, जनवरी 23 -- बोदला-बिचपुरी मार्ग पर मघटई तिराहे के पास कार में बीमा एजेंट वीरेंद्र ठकवानी की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस की नजर में यह महज एक हादसा है, लेकिन रिश्तेदार यह मानने को तैयार नहीं है। वे चाहते हैं कि इस मामले की बारीकी से जांच होनी चाहिए। अचानक कार आग का गोला नहीं बनती। सेंट्रल लॉकिंग फेल होने पर भी कार के हेडरेस्ट से शीशा तोड़ा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में परिजनों ने फिलहाल कोई आशंका जाहिर नहीं की है। कमला नगर निवासी वीरेंद्र ठकवानी के साथ घटना हुई थी। वह आई-10 कार में सवार थे। पुलिस को पहले चार लोगों के कार में फंसने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर आई तो कार आग का गोला बन चुकी थी। धमाकों के साथ टायर फट रहे थे। शीशे चकनाचूर हो गए थे। कार नंबर के आधार पर वीरेंद्र की पहचान हुई थी। उनके दो बेटे हैं। सूचना पर बेटा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.