सीवान, अप्रैल 29 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर रिश्तेदारी से लौट रहे दो लोग बाइक की दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी सुरेश यादव का पुत्र ध्रुवनारायण यादव व छोटे लाल यादव का पुत्र विकास कुमार यादव शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...