बस्ती, जुलाई 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के लालगंज थानांतर्गत महादेवा-लालगंज मार्ग पर जनता इंटर कॉलेज बारीघाट के करीब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को सामने से ठोकर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी ले जाया गया। यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे के बाद ट्रेलर छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि संतकबीरनगर जनपद के धनघटा थानाक्षेत्र के पटरिया निवासी अशरफ (30) पुत्र गयासुद्दीन, बस्ती के लालगंज थानाक्षेत्र स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। शनिवार की सुबह वह रिश्तेदार के घर से अपने गांव जाने के लिए बाइक से निकला था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे लालगंज-महादेवा मार्ग पर जनता इंटर कॉ...