गोरखपुर, मार्च 4 -- चौरीचौरा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी युवक की बुधवार की सुबह हादसे में मौत हो गई। युवक की पहचान गुलशन (19) पुत्र राम मिलन के रूप में हुई। पिपराइच थानाक्षेत्र के इस्लामपुर के ईंट भट्ठे के पास बाइक से गिरकर मौत हो गई। बाइक पर सवार एक और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिपराइच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को दिन में 11 बजे अपने मित्र के साथ गुलशन पिपराइच क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के वहां जा रहा था। वह इस्लामपुर के पास पहुंचा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरा साथी भी घायल हो गया। गुलशन दो भाइयों में बड़ा था। होली के दिन हुई बेटे की मौत की घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...