पीलीभीत, अप्रैल 23 -- बरखेड़ा। बरेली थाना क्योलाडिया के गांव जरपा मोहनपुर निवासी अजयपाल पुत्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 20 अप्रैल को गांव सिसैया निवासी अपनी फुफेरी बहन के घर आया था। उसके साथ उसके रिश्तेदार राहुल और रोहित भी मौजूद थे। ​रात करीब 11 बजे गांव के ही सुनील, विपिन और दो अज्ञात युवक नशे की हालतमें वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। अजयपाल, राहुल और रोहित को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा। इस हमले में अजयपाल के फुफेरे भाई देवेंद्र कुमार को भी चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...