रिश्तेदारी में जाने के लिए निकला व्यक्ति लापता
रुद्रपुर, जुलाई 18 -- किच्छा। घर से रिश्तेदारी में जाने के लिए व्यक्ति लापता हो गया। पुलभट्टा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। सुखप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी ग्राम दोपहरिया ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता 53 वर्षीय अमरजीत सिंह घर से 23 जून को रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनकी जानकारी नहीं मिल पाई। की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.