रिश्तेदारी में जाते समय बाइक फिसली, युवक की हुई मौत
एटा, मई 19 -- रिश्तेदारी में जाते समय बाइक फिसल गई। बाइकसवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जिला कासगंज थाना पटियाली के गांव नगला मुंशी निवासी प्रदीप कश्यप (40) पुत्र भंवर सिंह बाइक से मंगलवार को रिश्तेदारी में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि थाना जसरथपुर के गांव दहेलिया के पास पहुंचे। वही पर बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- घर लौट रहे बाइकसवार युवक को वाहन ने रौंदा, मौत युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एसओ विजय सिंह ने बताया कि पोल बाइक से टकराने से तीन लोग घायल हुए। इनमें एक युवक की मौत हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.