रुडकी, अप्रैल 3 -- बुग्गावाला। चोरों ने रिश्तेदारी में गए एक परिवार के घर का ताला तोड़कर हजारों की नगदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। बुग्गावाला निवासी महेंद्र सिंह उर्फ चीकू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को वह अपने परिवार के साथ पथरी स्थित बिशनपुर गांव में ससुराल गए थे। शुक्रवार की सुबह वह ससुराल से घर पहुंचे तो मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जबकि घर के अंदर रखी अलमारी का भी लॉक टूटा हुआ था। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...