संभल, अप्रैल 22 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर कलां में रिश्तेदारी में आए युवक को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित मां ने बेटे की सुरक्षा को लेकर पुलिस से गुहार लगाई, हालांकि पुलिस जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा निकला। मुरादाबाद जनपद के बिलारी क्षेत्र के ग्राम रुस्तमपुर नगर सहसपुर निवासी रुकसाना पत्नी स्वर्गीय युसूफ 20 अप्रैल को अपने बेटे फैजान के साथ शाहबाजपुर कलां में रिश्तेदारी में आई थीं। आरोप है कि लाल मस्जिद के पास रहने वाले याकूब पुत्र मोहम्मद शमी ने किसी बात को लेकर फैजान को अपने घर में बंद कर लिया। यह भी पढ़ें- नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद जब फैजान काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो मां को चिंता हुई और मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने थाना असमोली पहुं...