मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- छपार। गांव छपार में रिश्तेदारी में आए एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सम्भवतः उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहडा अस्सा निवासी 24 वर्षीय युवक विकास कश्यप पुत्र महेन्द्र सिंह छपार में दो दिन पूर्व अपने रिश्तेदार स्व. सुदामा कश्यप के घर आया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी सुमन गत 2 अप्रैल से यही रह रही थी। शनिवार रात में वह सभी के साथ सोया था। रविवार सुबह कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। उसकी पत्नी ने देखकर शोर मचा दिया। जिससे वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष मोहित सहरावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। एफएसएल की टीम को भी बुलाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.