रिश्तेदारी में आए बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत
रायबरेली, जून 23 -- जगतपुर (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के जगतपुर थानाक्षेत्र के गांव छीछेमऊ में बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव तालाब में उतराता मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान बुजुर्ग सोमवार शाम को ही निमंत्रण में छीछेमऊ गांव आया था। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पूरे दमन सिंह मजरे रामगढ़ टिकरिया निवासी शंभू (65) पुत्र रामदीन सोमवार शाम को अपनी रिश्तेदारी में गांव छीछेमऊ आया था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को छीछेमऊ निवासी भवानी के घर पर निमंत्रण भोज था। शंभू रात में भवानी के घर पर ही रुक गया और रात में वह शौच क्रिया करने तालाब किनारे गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा।
शव मिलने का घटनाक्रम मंगलवार सुबह जब ग्रामीण उधर पहुंचे तो उसका शव तालाब में उतराता मिला। रिश्तेदारी में आए बुजुर्ग का त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.