बहराइच, मई 18 -- बहराइच, संवाददाता। अपनी बुआ के घर आई किशोरी पर उसके बहनोई ने सोमवार रात में ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। रानीपुर थाने के चाकू जोत गांव निवासी इस्रायल के यहां तीन दिन पूर्व श्रावस्ती जिले के इकौना थाने के टेर्रे गांव निवासनी अमीना (17) पुत्री बकरीदी बुआ के घर आई थी। इसी गांव में अमीना की बहन की भी शादी हुई है। सोमवार रात लगभग 9:30 बजे के आसपास अमीना पर उसके बहनोई ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- बगीचे में युवक पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल रेफर उसके पेट व गले पर घाव हो गया। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गया। घायल किशोरी को आनन फानन में एंबु...