हरदोई, अप्रैल 29 -- सांडी। बहन और उसके बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर बेहटागोकुल थाना क्षेत्र स्थित रिश्तेदारी जा रही महिला को पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशो ने कान से झाला नोचकर फरार हो गए। घंटों चले सीमा विवाद के बाद पीड़ित ने थाने पर शिकायत की। बुधवार शाम क्षेत्र के गांव नेकपुर - हातिमपुर निवासी देवेन्द्र की पटनी सुजाता अपने बेटे अमित और गांव में ब्याही बहन सविता पत्नी मिथलेश के साथ बाइक पर सवार होकर बेहटागोकुल थाने के गांव खुटेहना के मजरे राम नगर में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी । बताया जाता है कि सैतियापुर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशो में एक ने सविता के दाहिने कान से झाला नोच लिया और जगदीशपुर की ओर भाग निकले । पीड़ितो की ओर से पीछा किया गया लेकिन बदमाश रफूचक्कर हो गए । इसके बाद लोनार और सांडी पुलिस को सूचना दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.