सुल्तानपुर, फरवरी 18 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर बुआ ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में एक महिला ने बताया कि उनकी भतीजी, जो पड़ोसी जनपद के एक गांव की रहने वाली है, बीते 21 जनवरी को उनके घर आई थी। उसी दिन सुबह करीब 11 बजे वह बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज करने और उसकी तलाश करने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...