कौशाम्बी, जून 6 -- करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भैरवां छोटा गांव का शुभम पुत्र वीरेंद्र मौर्य उनका रिश्तेदार है। इसी नाते अक्सर वह घर आता-जाता था। पीड़ित के मुताबिक एक जून को आरोपी उसकी 17 साल की बहन को घर आकर बहाने से अगवा कर ले गया। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...