महाराजगंज, मई 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां क्षेत्र के सिरसिया मलमलिया में एक युवक ने निकाह की जिद पूरी न होने पर खौफनाक कदम उठा लिया। 18 वर्षीय अपनी ही रिश्तेदारी की एक नाबालिग लड़की से निकाह करने की जिद पर अड़ा था। युवक के इस फैसले के खिलाफ उसके अपने परिजनों के साथ-साथ लड़की के घर वाले भी आ खड़े हुए। दोनों पक्षों के कड़े विरोध के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने शुक्रवार की शाम कथित रूप से नशे की दवा की करीब 30 गोलियां निगल लीं। दवा खाने के बाद जब युवक की तबीयत बिगड़ने लगी तो हड़कंप मच गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए, जहां देर रात तक उसका इलाज चला। रात करीब 12 बजे डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया, लेकिन शनिवार की सुबह उसकी हालत और अधिक बिगड़ गई। वह अचेत होने ल...