संतकबीरनगर, जुलाई 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां रिश्ते में चाचा ने अपने छः वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित मासूम का पुलिस व परिजनों के मौजूदगी में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। पुलिस केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई के साथ ही आरोपी चाचा की तलाश में जुट गई है।

घटना का विवरण त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छः वर्षीय मासूम के परिजन धान की रोपाई के लिए खेत में थे।घर पर मासूम बच्ची के साथ उसका भाई घर पर मौजूद था जो एक कमरे में मोबाइल फोन चला रहा था।इसी दौरान छः वर्षीय मासूम बच्ची को उसके 28 वर्षीय चाचा ने बहला फुसलाकर व टाफी का लालच देकर छत पर ले गया। वह मासूम के साथ के साथ दुष्कर्म करने लगा। मासूम क...