रामगढ़, जून 8 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा स्टील फाउंडेशन से संचालित रिश्ता परियोजना के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय साथिया प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन रविवार को वेस्ट बोकारो स्थित टाटा स्टील फाउंडेशन ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम में बारूघुटू उत्तर, इचाकडीह, केदला मध्य, बसंतपुर, आरा उत्तर, आरा दक्षिण, सारूबेड़ा, नवाडीह और केदला दक्षिण पंचायतों से कुल 47 साथियाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर कार्यरत पीयर एजुकेटर्स के ज्ञान और कौशल को मजबूत बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान बाल विवाह रोकथाम, पहली गर्भावस्था में देरी, प्रजनन तंत्र संक्रमण (आरटीआई), यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई), एचआईवी/एड्स जागरूकता, मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) अधिनियम तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस...