रिश्ता तुड़वाने और बेटी को बदनाम करने का आरोप, छह लोगों पर केस
रामपुर, जुलाई 1 -- रामपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अजितपुर निवासी अब्दुल रहीम की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उनकी बेटी का तय हुआ रिश्ता साजिश के तहत तुड़वाया गया और उसके चरित्र को लेकर झूठे आरोप लगाकर परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया। पीड़ित के अनुसार, उनकी बेटी नाजरीन का रिश्ता तय होने के बाद आरोपी पक्ष के लोग लड़की के होने वाले ससुराल पहुंचे और उसके बारे में भ्रामक व अपमानजनक बातें कहीं। आरोप है कि एक आरोपी ने शादी न होने देने और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके चलते रिश्ता टूट गया और परिवार को समाज में बदनामी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामले में अतीक अहमद, रफीक अहमद, नदीम अहमद, अकील अहमद, अजम तथा शहनाज उर्फ मोहम्मदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.