एटा, सितम्बर 27 -- Etha News: यूपी के एटा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रिश्ता टूटने के बाद युवक को उसकी मंगेतर रह चुकी युवती फोन पर पैसे मांगती थी। पैसे न देने पर युवक को फंसाने की धमकी देती थी। युवती की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। इस मामले में युवक की बहन ने युवती और उसके जीजा के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली नगर के मोहल्ला स्वर्णपुरी निवासी आदित्य पांडेय (28) पुत्र सत्यप्रकाश की कुछ माह पूर्व मोहल्ला कटरा निवासी युवती से रिश्ता तय हुआ था। बाद में किसी कारण से ये टूट गया। इसके बाद युवती, आदित्य को परेशान करने लगी। वो फोन कर रुपये मांगती और आदित्य डर की वजह से उसे पैसे देता रहा। कई बार रुपये देने के बाद भी युवती की ब्लैकमेलिंग नहीं रुकी। शनिवार रात को दोनों की मोबाइल ...