झांसी, अक्टूबर 25 -- शादी-बारात को लेकर झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर रात ग्राम पंचायत रौनी में फलदान की रस्म के दौरान विवाद हो गया। वर पक्ष ने अचानक 10 लाख रुपये की डिमांड कर दी। इसके बाद दूल्हे ने रिश्तेदारों संग मिलकर वधु पक्ष को कमरे में बंद कर दिया। यह आरोप वधू पक्ष ने लगाए हैं। बाद में सभी फरार हो गए, जिससे रिश्ता टूट गया। कुछ ही पल में दुल्हन के अरमान चकनाचूर हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मथुपुरा प्रधान बालमुकुंद अहिरवार के भाई चतुर्भुज अहिरवार की बेटी का रिश्ता गांव रौनी के रहने वाले आशाराम के बेटे पुष्पेंद्र अहिरवार से एक साल पहले तय हुआ था। जिसमें अंगूठी, जंजीर सहित लाखों रुपए नगद दिए थे। फलदान की रस्म बाकी रह गई थी। 22 नवंबर को शादी होनी थी। शुक्रवार की रात बालमुकुंद, चतुर्भुज अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.