नई दिल्ली, जून 11 -- Bihar Tender Fixing: जेल में बंद टेंडर फिक्सिंग माफिया रिशु श्री को विशेष निगरानी इकाई रिमांड पर लेगी। आज गुरुवार को एसवीयू कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकती है। रिशु श्री को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है। रिशु श्री के बाद एक-एक कर अन्य अभियुक्तों से भी रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। बताया जा रहा है एसवीयू ने रिशु श्री से पूछे जाने वाले सवालों की सूची तैयार कर लिया है। टेंडर फिक्सिंग में आईएएस अधिकारी संजीव हंस, योगेश कुमार सागर, अभिलाषा कुमारी शर्मा, मुमुक्षु कुमार चौधरी समेत सभी अधिकारियों की भूमिका पोल खुलेगी। बताया जा रहा है कि रिशु श्री इंजीनियर तारिणी दास को साढ़े तीन प्रतिशत कमीशन देता था। उमेश सिंह को एक प्रतिशत और मुमुक्षु चौधरी की मनचाही पोस्टिंग करवाता था। इस मामले में रिशु श्री और संतोष के बाद गिर...