बालाघाट, अप्रैल 19 -- मध्य प्रगेश के बालाघाट में अनुशासनहीन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। सीएम हेल्पलाइन वीडियो रिव्यू के दौरान पान चबाने और बिना किसी वजह हंसने के चलते दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। ये मामला ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में शहडोल रेंज में एक पुलिसकर्मी के जींस पहनकर ड्यूटी पर आने पर हंगामा खड़ा हो गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बालाघाट के पुलिस अधीक्षक (SP) आदित्य मिश्रा ने ऐक्शन लेते हुए दो एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में कोतवाली थाने में तैनात एएसआई रामकिशोर रहांगडाले और काटी थाने में पदस्थ एएसआई पेंडारीलाल अहाके शामिल हैं। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और उन्हें तत्काल प्रभाव से रिजर्व सेंटर संबद्ध कर दिया गया है।क्या है असल व...