छपरा, जून 9 -- फायरिंग कर भागे तस्कर, एक गिरफ्तार नदी के रास्ते नाव से शराब की तस्करी कर रहे थे पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना सीनियर एसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चला छपरा, हमारे संवाददाता । जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए के 974.76 लीटर विदेशी शराब और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी पुलिस कार्रवाई के दौरान फायरिंग करते हुए अंधेरे और दियारा क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार रिविलगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जान टोला के सामने दियारा क्षेत्र में कुछ लोग गिरोह बनाकर नाव के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब उतार...