पटना, फरवरी 6 -- अगमकुआं में बदमाशों ने एक युवक को रिवाल्वर दिखा सोने की चेन व ब्रेसलेट छीनकर फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुम्हरार, डाबर गली निवासी पीड़ित राजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम वह भूतनाथ रोड से पान खाकर वापस घर लौट रहा था। तभी चिल्ड्रेन पार्क के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और रिवाल्वर सटाकर सोने की चेन और ब्रेसलेट छीनकर भाग गये। बदमाशों ने धमकी दी कि यदि शोर करोगे तो गोली मार देंगे। जिसके बाद डर से वह चुप रह गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। लुटेरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.