मेरठ, मार्च 24 -- कोतवाली के शाहपीर गेट पर 12 लाख के लेनदेन के विवाद में आरोपी ने रिवाल्वर तानकर धमकी दी और कहा कि छह गोलियां सिर में उतार दूंगा। घटना की वीडियो फुटेज भी मौजूद है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई है, साथ ही वीडियो भी दिखाई गई है, जिसमें आरोपी रिवाल्वर तानकर बैठा है और धमका रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज करने, धरपकड़ करने और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई कराने का आदेश दिया गया है। शाहपीर गेट निवासी विसाल ने बताया कि उनका 12 लाख रुपये लेनदेन का विवाद हाजी अनीस निवासी सद्दीकनगर से चल रहा है। बताया कि हाजी अनीस उनके ही रिश्तेदार है। विसाल ने बताया कि 16 मार्च की रात को करीब हाजी अपने साथी सहीम निवासी घंटाघर और एक अन्य के साथ बातचीत करने घर पहुंचे थे। यहां पर बातचीत के दौरान ही विवाद हो गया, जिसके बाद हाजी अनीस ने...