बदायूं, अप्रैल 26 -- उसावां। शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अचानक गोली चलने से घायल हो गए। उनका रिवाल्वर जमीन पर गिरते ही फायर हो गया, जिससे उनके पैर में गोली लग गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला उसांवा थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज गांव का है। यहां भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह अवनीश पुत्र राजबहादुर के पुत्र शिवम की शादी में शामिल हो रहे थे। समारोह के दौरान वह लोगों से मिल रहे थे और कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी बीच अचानक उनके पास से रिवाल्वर असंतुलित होकर जमीन पर गिर गया। यह भी पढ़ें- शादी में डीजे पर डांस को लेकर फायरिंग रिवाल्वर गिरते ही अचानक फायर हो गया। गोली राणा प्रताप सिंह के पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गए।गोली च...