बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- फॉलोअप : परासी मध्य विद्यालय के एचएम निलंबित, 3 रसोइया कार्यमुक्त एमडीएम के डीपीओ के खिलाफ गठित होगा आरोप पत्र प्रखंड साधनसेवी और रसोईघर चलाने वाली संस्था से स्पष्टीकरण फोटो : नूरसराय स्कूल-नूरसराय प्रखंड के परासी मध्य विद्यालय में बुधवार को शिक्षकों से बात करते थानाध्यक्ष अरविंद कुमार। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड के परासी मध्य विद्यालय में मंगलवार को एमडीएम में नमक की जगह सर्फ परोसने से 64 बच्चे बीमार हो गये थे। इस मामले में हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। तीन रसोइया कार्यमुक्त की गयी है। एमडीएम के डीपीओ के खिलाफ आरोप पत्र गठित करने का आदेश दिया गया है। साथ ही, प्रखंड साधनसेवी और रसोईधर चलाने वाली संस्था से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मामले की गंभीरता दरअसल, शिक्षा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते...