सीतामढ़ी, मई 18 -- सीतामढ़ी। महिन्दवारा थाना क्षेत्र में किसान की गोली मारकर हत्या मामले में उसके ही पट्टीदार व दो लाख रुपये का इनामी बदमाश राकेश राय की संलिप्तता सामने आयी है। पूर्व से चल रहे विवाद और पुलिस की मुखबिरी करने की आशंका को लेकर राकेश राय ने हीं अपने पट्टीदार किसान रामा शंकर राय की हत्या की जवाबदेही हाल ही में जेल से छूटे शातिर बदमाश बुधन ठाकुर को सौंपी थी। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जा को ले की गयी थी फायरिंगहत्या की योजना हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बुधन ठाकुर अपने शार्गिदों के साथ राकेश राय के माता-पिता के शरण में उसके ही घर को अपना ठिकाना बना रखा था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बुधन ठाकुर फरार हो गया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राकेश राय के पिता महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली निवासी जटाशंकर राय, उ...