बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- 3 को मनेगा जीवित्पुत्रिका व्रत, 4 को सुबह 7:30 के बाद होगा पारण2 अक्टूबर को नहाय-खाय, सरगही के साथ शुरू होगा 24 घंटे का निर्जला उपवास नवमी तिथि के क्षय से 14 दिनों का होगा पक्ष, प्रदोष काल में अष्टमी पड़ने से शुभ बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए माताओं द्वारा किया जाने वाला कठिन जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) इस बार 03 अक्टूबर (शनिवार) को अगाध श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- 3 को मनेगा जीवित्पुत्रिका व्रत, 4 को सुबह 7:30 के बाद होगा पारण व्रत की तिथियाँ इस वर्ष आश्विन कृष्ण पक्ष में नवमी तिथि का क्षय (लोप) हो गया है, जिस कारण यह पक्ष 15 के बजाय महज 14 दिनों का ही होगा। माताएं 02 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ इस अनुष्ठान की शुरुआत करेंगी और 04 अक्टूबर की सुबह अन्न-जल ग्रहण ...