बिहारशरीफ, मई 11 -- हरनौत कन्या मध्य विद्यालय में भीषण गर्मी से 3 छात्राएं हुईं बेहोश बिजली नहीं रहने की वजह से भीषण गर्मी में पढ़ाई करने की विवशता विद्यालय में पहली से आठवीं तक 270 विद्यार्थी नामांकित, वर्गकक्ष महज चार फोटो : हरनौत स्कूल : हरनौत बजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय में सोमवार को जैसे-तैसे बैठकर पढ़ाई करतीं छात्राएं। हरनौत, निज संवाददाता।

भीषण गर्मी की वजह से बेहोशी स्थानीय बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय में सोमवार को भीषण गर्मी की वजह से तीन छात्राएं अचानक बेहोश हो गयीं। एक छात्रा सुबह चेतना सत्र के दौरान तो दो छात्राएं वर्गकक्ष में पढ़ाई करने के दौरान बेहोश हुईं। इस खबर से स्कूल प्रशासन व बच्चे कुछ पल के लिए सहम गए। अन्य बच्चियां जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। स्कूल प्रशासन ने बच्चियों को स्कूल में प्रारंभिक उपचार यथा, पानी का छ...