बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- रिवाइज : परीक्षा पे चर्चा : जिले के स्कूलों में होगा सीधा प्रसारण, जुड़ेंगे हजारों छात्र जिले के 2168 प्रारंभिक तो 282 हाईस्कूलों के साढ़े तीन लाख बच्चे सुनेंगे लाइव प्रसारण बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जरिए देश भर के छात्रों से रूबरू होंगे। जिले के हाईस्कूलों और मध्य विद्यालयों में भी इस कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। विभाग ने इस कार्यक्रम को स्कूलों में उत्सवी माहौल में आयोजित करने का निर्देश दिया है। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि इसमें कक्षा छह से ऊपर के छात्र, शिक्षक और अभिभावक शामिल होंगे। जिन स्कूलों में संसाधनों की कमी है, वहां रेडियो, मोबाइल, यूट्यूब या फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रसारण सुनाने की व्यवस्था की जाए। जिस...