बिहारशरीफ, मार्च 29 -- नालंदा और शेखपुरा जिले के 72 टॉपर बच्चे आज होंगे सम्मानित विशेषज्ञ की टीम छात्रों का करेंगे करियर मार्गदर्शन, बढ़ाएंगे उत्साह फोटो : नालंदा ओलंपियाड 01 : मुख्य अतिथि, डॉ. केसी सिन्हा, महान गणितज्ञ व नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति। नालंदा ओलंपियाड 02 : विशिष्ट अतिथि, डॉ. डीपी अग्रवाल, यूपीएससी, नई दिल्ली के पूर्व चेयरमैन। नालंदा ओलंपियाड 03 : विशिष्ट अतिथि, राजमणि सिंह, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष। नालंदा ओलंपियाड 04 : विशिष्ट अतिथि, राहुल कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड के टॉपर्स बच्चों को सोमवार को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया जाएगा। शहर के टाउन हॉल में समारोह आयोजित कर नालंदा जिले के 40 तो शेखपुरा जिले के 32 टॉपर्स को सम्मानित किया ...