रामगढ़, जनवरी 22 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोयलांचल के रिवरसाइड इलाके में लंबे समय से हो रही पेट्रोल चोरी की घटनाओं का खुलासा गुरुवार को उस समय हुआ, जब ऑफिसर्स कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की करतूत कैद हो गई। अजहर खान के घर लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि एक व्यक्ति गेट खोलकर कैंपस में दाखिल होता है और बाहर खड़ी बुलेट बाइक से पेट्रोल निकालने का प्रयास करता है। असफल होने पर वह बाहर निकल जाता है और पड़ोस में रहने वाले विकासकांत सिन्हा के कैंपस में खड़ी हीरो पैशन बाइक से पेट्रोल चुरा कर वापस अजहर खान के बुलेट के पास पहुंच कर पेट्रोल निकालने की कोशिश करता है। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले करीब दो वर्षों से यह पेट्रोल चोर इलाके में सक्रिय है। वह घर के बाहर या चारदीवारी के भीतर खड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.