हल्द्वानी, जून 5 -- हल्द्वानी। कमलुआगांजा स्थित रिवर वैली कॉलोनी, गेट नंबर चार और दो की सड़क दो साल बाद भी नहीं बनाई गई है। सड़क के गड्ढों के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। धूल का गुबार उठने से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इस मामले की शिकायत की। लेकिन सड़क को अभी तक दुरस्त नहीं किया गया है। रिवर वैली आवास कल्याण समति के अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि, हल्द्वानी नगर पेयजलापूर्ति योजना के तहत, फरवरी, 2024 में पाइपलाइन बिछाने के लिए काॅलोनी की सड़कों की खुदाई की गई थी। पाइपलाइन डालने के लिए भारी-भरकम मशीनों के इस्तेमाल से पूरी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। काॅलोनी के लोग तब से लगातार शहरी विकास विभाग की स्थानीय इकाई से सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। आवास कल्याण समिति के सच...