रिवर्स करते समय खाई में गिरी कार, बाप-बेटी की मौत; शिमला में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा
शिमला, जून 30 -- हिमाचल के शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा बावी कैंची के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार खोकाह गांव निवासी लोकिंदर धनाइक अपनी पत्नी, बेटे और 12 वर्षीय बेटी टिया के साथ नेरवा आ रहे थे। परिवार के सदस्य रास्ते में वाहन मोड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान लोकिंदर धनाइक अपनी बेटी टिया के साथ कार में बैठे हुए ऊपरी मोड़ से गाड़ी को रिवर्स कर रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा नीचे वाले मोड़ पर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि लोकिंदर धनाइक (42) और उनकी बेटी टिया (12) की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.